दर्द की क़ीमत क्या है? जब मुफ़्त का दर्द इंसान को तोड़ देता हैWhat Is the Price of Pain? When Free Pain Breaks a Person From Within
दर्द की क़ीमत क्या है?
किसी ने मुझसे पूछा था—
“दर्द की क़ीमत क्या होती है?”
मुझे उस सवाल का जवाब तुरंत नहीं मिला।
क्योंकि अगर सच कहूँ,
तो मुझे दर्द हमेशा मुफ़्त में ही दिया गया है।
दर्द ऐसा तोहफ़ा है,
जिसे लोग बड़े प्यार से
अपने गले लगाकर रखते हैं।
कोई बिना सोचे दे देता है,
और देने वाले को यह एहसास भी नहीं होता
कि वह सामने वाले की ज़िंदगी में
क्या छोड़कर जा रहा है।
अगर दर्द की सच में कोई क़ीमत होती,
तो शायद कोई भी
किसी को इतना आसानी से
दर्द नहीं देता।
हाय… ये दर्द…
इतनी बार मिला,
इतनी बार सहा,
कि अब दर्द क्या है—
ये भी समझ में नहीं आता।
पूरी ज़िंदगी में
इतना दर्द मिला
कि दर्द अब पहचान में ही नहीं आता।
दर्द कोई भी दे सकता है—
घर वाले भी,
बाहर वाले भी।
जैसा उस गीत में कहा गया है—
“आधी घरवाली… आधी बाहरवाली…”
अपने दर्द की यही कहानी है।
कुछ करो तो भी दर्द,
कुछ न करो तो भी दर्द।
दर्द तो जैसे
एक वायरस की तरह फैल चुका है—
जहाँ जाओ,
जिससे भी मिलो,
हर किसी के पास
अपना एक दर्द ज़रूर है।
लेकिन मेरे दोस्त,
इस दर्द को
मुफ़्त में मत लो।
और न ही
कभी किसी को
मुफ़्त में दो।
दर्द की भी
एक क़ीमत तय करो।
वो क़ीमत क्या है?
बस इतना कि
उस दर्द को
अपने अंदर आने ही मत दो।
उसका असर
अपने ऊपर होने ही मत दो।
हो सकता है
जो मुफ़्त में दर्द देता है,
वही हार जाए।
क्योंकि जब उसे यह एहसास होगा
कि तुमने उसका दिया हुआ दर्द लिया ही नहीं,
तो वही बेचैन होगा,
परेशान होगा,
और शायद थक भी जाएगा।
मैंने भी
दर्द की क़ीमत अदा की है।
कैसे?
मैं उसे लेती ही नहीं हूँ।
मैं दर्द को
अपने अंदर आने ही नहीं देती।
और जब मैंने
दर्द पर ध्यान देना छोड़ा,
तो मैंने देखा—
दर्द देने वाला
खुद बेचैन हो गया,
और मैं…
मैं हल्की हो गई।
आजाद महसूस करने लगी।
अपने आप को
जितना हो सके
उतना निखारो।
क्योंकि जब हम सँवरते हैं,
तो दुनिया भी
थोड़ी सँवर जाती है।
किसी से प्रेम करना,
किसी का ध्यान रखना,
किसी के साथ रहना—
इसका मतलब यह नहीं होता
कि हम
किसी का
मुफ़्त में दिया हुआ दर्द भी
अपना लें।
नहीं।
कभी नहीं।
अपने आप को
कभी दर्द मत दो।
और न ही
दूसरों से
मुफ़्त का दर्द लो।
सोचो—
हम अपने आप को
कितना खुश रख सकते हैं।
हर दिन ऐसा पल खोजो
जहाँ तुम
खुलकर हँस सको।
उसी पल को जीओ,
उसी पल को महसूस करो,
और मुस्कुराओ।
यहाँ खुशी कम है,
पर दर्द बहुत है।
प्यार करो तो दर्द,
न करो तो खालीपन का दर्द।
बचपन में मन के अनुसार कुछ न मिले,
तो उम्र भर वही अधूरापन दर्द बनकर चुभता रहता है।
पैसा न हो तो ज़रूरतों का दर्द,
और पैसा हो तो उसे बचाने का डर — वही दर्द।
जो है, उसके लिए भी दर्द,
और जो नहीं है, उसके लिए भी दर्द।
इस ज़िंदगी में शायद
दर्द ही एक ऐसी चीज़ है
जो हर किसी को मुफ़्त में मिल जाती है,
बिना माँगे… बिना रुके। एक सवाल: “क्या आप भी ऐसा ही महसूस करते हैं?”
मेरे दोस्त,
अगर तुम मेरा यह ब्लॉग पढ़ रहे हो,
तो अपने विचार ज़रूर साझा करना।
तुम्हारे विचार
मुझे और मज़बूती से
लिखने की ताक़त देते हैं।
धन्यवाद।नमस्ते। 🌸 WhatIs the Price of Pain?
Someone once asked me,
“What is the price of pain?”
I didn’t know how to answer.
Because if I’m honest,
pain has always been given to me for free.
Pain is a strange gift—
people hand it over without thinking,
and they never realize
what they leave behind
in someone else’s life.
If pain truly had a price,
perhaps no one would give it
so easily to another person.
Oh, this pain…
I have received it so many times
that now I no longer recognize
what pain actually feels like.
Life has offered me
so much pain
that pain itself has lost its identity.
Pain can come from anywhere—
from family,
from outsiders,
from those close,
and from strangers.
No matter what you do,
pain still arrives.
If you do nothing,
it comes anyway.
Pain spreads like a virus—
wherever you go,
whomever you meet,
everyone carries
a story of pain within them.
But my friend,
do not accept pain for free.
And never give it freely to anyone else.
Give pain a price.
That price is simple—
do not let it enter you.
Do not allow it
to affect your soul.
The one who keeps giving pain
for free may eventually lose.
Because when they realize
you never accepted it,
they will grow restless,
tired,
and frustrated.
I have paid the price of pain too.
How?
By refusing to take it.
I stopped letting pain
enter my inner world.
And something beautiful happened—
the one who tried to give pain
became uneasy,
while I felt lighter,
freer,
and more peaceful.
Refine yourself as much as you can.
Because when we heal ourselves,
the world heals a little too.
Loving someone,
caring for someone,
being present—
does not mean
accepting their pain
as your own.
Never do that.
Do not hurt yourself.
And do not accept pain
that comes without respect.
Think about how happy
you can allow yourself to be.
Every day, find moments
where you can truly smile.
Live those moments.
Breathe them in.
Laugh freely.
Here, happiness is limited,
but pain is endless.
Love brings pain,
and the absence of love brings emptiness.
When childhood doesn’t give us what our heart desires,
that unmet wish turns into lifelong pain.
No money hurts because of needs,
having money hurts because of fear.
Pain for what we have,
pain for what we don’t.
In this life,
pain seems to be the only thing
everyone receives for free —
unasked and unavoidable.
If you are reading this blog,
I would love to hear your thoughts.
Your words give me
the strength to write more.
"Do you feel the same way too?"
Thank you.
Namaste. 🌿
https://sittukidunia.blogspot.com/2025/07/way-we-think-is-changing-but-are-we-and.html https://sittukidunia.blogspot.com/2025/07/does-freedom-mean-living-away-from-home.html https://sittukidunia.blogspot.com/2025/07/is-living-alone-freedom-or-loneliness.html https://sittukidunia.blogspot.com/2025/08/how-to-use-time-wisely-in-life_01894221026.html

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें