समय और रिश्तों पर भावनात्मक कहानी | Sittu Ki Dunia
क्या वक़्त ही सबसे बड़ा बदलने वाला होता है? | Emotional Hindi Story on Time & Relationships
वही लोग, वही जगह... लेकिन सब कुछ बदला-बदला सा लगता है। ये सोच मेरे मन में तब आई जब मैंने पूरे समर्पण भाव से किसी रिश्ते को अपनाया था। पहले सब अच्छा लगता था — हंसी, बातें, साथ का एहसास। फिर वक्त के साथ काम का बोझ, पैसों की कमी, और जिंदगी के उतार-चढ़ाव आने लगे।
एक समय था जब ये सब ही मेरी दुनिया थे। पर अब, भले ही सब साथ हैं, करीब हैं, फिर भी एक अजीब-सी दूरी महसूस होती है। वक्त की मार बड़ी होती है। कभी लोग आपके लिए बेचैन होते हैं और कभी वही लोग आपको छोड़ देने के लिए बेचैन।
क्या हमें यह सोचना चाहिए कि यह सब वक्त की ही बात है? पहले हम किसी के लिए बेक़रार थे, अब वही हमें अपने से दूर करने की इच्छा जगा रहे हैं। क्यों होता है ऐसा? शायद हमें अपने समय को कमजोर नहीं होने देना चाहिए। हमें देखना चाहिए कि हमारा वक्त कमजोर क्यों हुआ।
कारण खोजिए — दोनों ही तरफ से। दोष किसी का नहीं है, यह बस मन का उतार-चढ़ाव है। यह किसी भी समय, किसी भी जगह हो सकता है। यह हमारे मूड पर निर्भर करता है। जब आप देखेंगे कि आप कहाँ खड़े हैं, तभी आप समझ पाएंगे कि आपका वक्त मज़बूत है या कमजोर।
और याद रखिए, यह वक्त के आने-जाने से ही खत्म हो सकता है। धैर्य रखिए, अकेले सोचिए, उस समय से सीख लीजिए। वक्त सिखाता है, पहचान कराता है, सोचने पर मजबूर करता है, और हमें मज़बूत या कमजोर भी बनाता है।
अगर आपने मेरा पिछला ब्लॉग "Is Living Alone Freedom or Loneliness?" नहीं पढ़ा है, तो यहाँ क्लिक करें।
जब वक़्त बदलता है, तो नज़रिया भी बदल जाता है...


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें